उद्देश्य का संछिप्त विवरण।
भीम क्रांति फण्ड भीम आर्मी भटौना के द्वारा विभिन्न बहुजन हित के कार्य के लिए वित्तीय मजबूती लाने के प्रयास हेतु भीम क्रांति फण्ड का निर्माण हुआ है। यह किसी प्रकार का रजिस्टर्ड NGO नहीं है। यह अम्बेडकरवादी और कार्यशील कार्यकर्ताओं का संगठन है। आप बहुजन हित में बदलाव में अपना विचार, अपना योगदान और आर्थिक सहायता देने के लिए सादर आमंत्रित है। आप हमारे साथ मिलकर भारतीय कानून के अंर्तगत शांतिपूर्ण नीति और प्रणाली से कार्य करने के लिए आमंत्रित है। हम भारतीय मूल संस्कृति, भारतीय मिट्टी, राष्ट्रीय प्रतीकों एवं राष्ट्रीय धरोहरों का सम्मान करते है तथा इसकी रक्षा करते है। हमारे लिए भारत और भारतीय संविधान मूल अवस्था में पूजनीय है। हम इससे प्रेम करते हैं। इस क्रांति के दौरान बहुजन बच्चें जो ग़रीब परिवार से आते है उन्हें शिक्षा एवं इसका महत्व प्रदान किया जाता है। गरीब बहुजनों को अधिक बीमार पड़ने पे सहायता दी जाती है। किसी बहुजन के शोषण होने के बाद उस व्यक्ति और उसके परिवार का साथ दिया जाता है। बालिका और महिलाओं को उनके अधिकार के प्रति जागरूक कराया जाता है। महिलाओं में स्किल डेवलपमेंट ...