प्रतापपुर में जल गए दलितों के आशियाने... (07-04-2020)



जिला मुजफ्फरपुर के मरवण प्रखंड के पंचायत करजा डीह के गांव प्रतापपुर में आगजनी से दलित बस्ती जलकर पूरी तरह राख हो गई। लगभग 60 परिवार है जिनका सबकुछ जल गया।
                     घर, कपड़े-पैसे कुछ भी नहीं बचा। ये पीड़ित परिवार अनुसूचित जाति में आतीं है। कई घंटों के मशक्कत के बाद अग्निशमन के आठ बड़े पानी टैंकर  लगभग शाम 7 बजे तक आग पे काबू पाने में सफल हुई। पर उसके बाद का दृश्य भी भयंकर था। चारो तरफ राख, जले हुए मलवे, रोते-बिलखते लोग और बेबसी थी। आग की कुछ ही तस्वीरे हमे प्राप्त हुई, आपको दिखाते हैं:-









करजा पंचायत के प्रतापपुर में दलित बस्ती में लगी आग में लगभग 60 घर जल कर राख हो गई। राहत की खबर ये है कि जलकर किसी की मृत्यु नहीं हुई। मगर घर, समान और अनाज पूरी तरह जलकर राख हो गया। 
          घटना 7 अप्रैल के दोपहर की है। करजा पंचायत के प्रतापपुर ग्राम के दलित बस्ती की है। इस बस्ती के लगभग लोग मजदूर, किसान और आर्थिक रूप से कमजोर है। दोपहर के वक़्त गेहूं के फसल की कटाई चल रही है जिसके कारण लगभग घरों के लोग खेतों में गेहूं काट रहें थे। जब आग लगी तब बस्ती में वयस्क लोग बहुत कम थे। खेत में काम कर रहे लोगों को जबतक आग की खबर मिली और वे घर की तरफ भागे तबतक आग विकराल रूप ले चुकी थी ऊपर से पछुआ हवा आग को और फैला रही थी। आनन फानन में ग्रामीणों ने दमकल विभाग एवं पुलिस को सूचना दिया। त्राहि की घड़ी में आकास में उठते धुंए को देख अन्य गांव से भी लोग पहुँचने लगें जिसमे अम्बेडकरवादी संगठन के लोग अत्यधिक संख्या में पहुँचकर आग बुझाने में मदद करने लगे। मिट्टी, बालू, पानी जिसे जो मिला वे उसका इस्तेमाल किए। बच्चों एवं मवेशियों को बाहर निकालने में जुट गए कुछ समय में दमकल एवं करजा थाना भी पहुँची और आग पे काबू पाने की जद्दोजहद में लग गए। लगभग शाम के 7:30 बजे तक निरंतर जद्दोजहद के बाद आग पे नियंत्रण हुआ। मौके पे कुछ छेत्रिय नेता भी पहुँचे BDO भी पहुँचे, सरकारी अफसरों ने सहायता का अस्वासन दिया। अम्बेडकरवादी संगठनों ने भी भरपूर साहयता किया। आग पे काबू के बाद लगभग 60 घरों में बसने वाले 100 परिवार सड़को पे आ गए है। आग के कारण अस्पष्ट नहीं हुए है पर छती अत्यधिक हुई है।

        लॉक्ड डाउन के कारण परेशानियां बढ़ा गई थी न खाने को अन्न था न रहने का आसरा। परिस्थिति गंभीर देख अम्बेडकरवादी संगठन के साथियों ने भोजन सामग्री पहुँचाना आरम्भ कर दिया और खबर प्राप्त हुआ कि प्रशासन की तरफ से सभी के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है जो निरंतर दो वक्त 8 दिनों तक चलेगी।

       इसी बीच कई संगठन सहायता को आगे आए जिनमे रोनोजीत जॉन के नेतृत्व में भीम आर्मी, मनीष रावल के नेतृत्व में भीम आर्मी सेवा, हादिर जी के नेतृत्व में मुज़फ़्फ़रपुर युवा संगठन, राहुल रंजन के नेतृत्व में भीम आर्मी ऑफ युथ, विकाश कुमार जी के नेतृत्व में भीम आर्मी युथ एम्पोवेर्मेंट, इत्यादि।


अग्निपीड़ितों के बीच लगातार सहायता पहुँचा रहे भीम आर्मी सेवा के सदस्य। दिनांक 10 अप्रैल को भी पीड़ितों के बीच आवश्यक बर्तन का वितरण करते भीम आर्मी सेवा 

अग्नि पीड़ितों के बीच भीम आर्मी सेवा के सदस्यों के साथ आवश्यक बर्तन वितरण करते डॉ० आर० के० प्रसाद एवं उनके साथी लखेन्द्र कुमार, शैलेश कुमार प्रभात, सोनू कुमार, नंदन पासवान एवं अन्य साथी।
पीड़ितों के बीच जरूरत का समान पहुँचाने में मदत करते सुधीर कुमार, आलोक कुमार, विकाश कुमार, एवं अन्य साथी।



रोनोजीत जॉन के नेतृत्व में उनके साथी इमरान बक्शी, गौरव जॉन, अमर जॉन, सतीश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, एवं अन्य साथी, नुकसान का जायजा लेते एवं सहयोग पहुँचाते हुए।


मनीष रावल के नेतृत्व में नुकसान का जायजा लेते, अग्निपीड़ितों के दर्द एवं मांग को मजबूत करने के लिए महिलाओं के बातों को अनुमति प्राप्त कर कैमरे में रिकॉर्ड करते साथी जितेंद्र कुमार, राहत सामग्री का वितरण में सहयोग देने वाले साथी, सूरज राम, अमित कुमार, राकेश कुमार, राजीव कुमार, सुबोध कुमार ,अंकित कुमार, सुमित कुमार, दीपक राम, अरुण राम, सुरेंद्र राम एवं अन्य साथी।




हादिर जी के नेतृत्व में पीड़ितों के बीच खाद्द सामग्री का वितरण हुआ जिनमे उनके साथी राजा, अब्दुल माजिद, मो० साकिब एवं अफजल जी साथ थें। साथ में भीम आर्मी सेवा के सदस्य, मनीष रावल और राजीव कुमार उन्हें पीड़ितों तक पहुँचाने में मदद करते हुए।


विकाश जी, आलोक कुमार, त्रिलोकी जी, सुधीर जी और रामलाल जी के नेतृत्व के साथियों ने भरपूर सहायता की तथा साथ में अन्य संगठनों को पीड़ितों तक पहुँचाने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

करजा (अंबेडकर टोला) के समस्त भुसा व्यपारी भी मदद को आगे आए। जरूरी सामग्रियों का वितरण किया गया जिसमें नवल किशोर राम, पन्ना लाल राम, सकलदेव राम, मन्टुन पंडित, शिवजी सहनी, जयनारायण सहनी, सुधीर पंडित, प्रवीण सहनी, प्रमोद कु० राम तथा अन्य साथी ने अपना योगदान दिया।

उसी प्रकार राहुल रंजन जी, जितेंद्र कुमार जी एवं मुन्ना जी के साथी आग बुझाने से लेकर राहत सामग्री पहुँचाने तक मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा अन्य संगठनों का भरपूर सहयोग किया।

मरवण पंचायत भीम आर्मी सेवा एवं रविदास महासंघ संगठन ने संयुक्त रूप से पीड़ितों को राहत सामग्री पहुँचाई।

इसी प्रकार से राजनीतिक दल भी मदद को आगे आए।
एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने जल्द ही सरकारी मदद दिलाने का अस्वासन दिया।


Comments

  1. Aap sabhi dalito ko Milkar bahut acche se samarthan kar rahe hai yah kam sabse nek hai good work

    🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

    ReplyDelete
  2. Manish Bhai bhut achha Kam Kr rahe h

    ReplyDelete
  3. सभी लोगों ने बहुत अच्छा काम किया है। आप सभी को धन्यवाद।

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

भीम पाठशाला(एक्लव्य शिक्षित भारत मिशन) निःशुल्क शिक्षण संस्थान

कोरोना संकट में राशन समस्या से लड़ते योद्धा

शोषित समाज ( -by Er. Ritesh kumar)