Posts

Showing posts from April, 2020

कोरोना संकट में राशन समस्या से लड़ते योद्धा

Image
बचेगी जिंदगी तो बसेगा आशियाना। कोरोना(COVID-19) संकट में देशव्यापी लॉक्ड डाउन के दौरान आर्थिक कमज़ोर नागरिकों के लिए एक और बड़ी संकट तैयार हो गई है 'भूख'। कई जगहों पे आर्थिक कमज़ोर नागरिकों के घरों के चूल्हे मुश्किल से जल पा रहे है। इसी बीच जगह-जगह हमारे साथी सहायता को आगे आ रहे है। कहीं घरेलू राशन सामग्री, COVID-19 से सावधानी हेतु मास्क तो कही सरकारी सहायता में धांधली रोक के साहयता पूरी मात्रा में जरूरतमंदों तक पहुँचा रहे है अम्बेडकरवादी युवा। संघर्ष के इस घड़ी में देश की निःस्वार्थ सेवा करते इन सभी साथियों को हम सम्मानपूर्वक धन्यवाद करते है। आप हमारे साथियों को आर्थिक मदद करने को स्वतंत्र है जिसका उपयोग जरूरतमंदों तक राहत सहायता पहुँचाने में किया जाएगा। सहायता आप इस पेज के होम पेज और मेनू बार में दी गई बैंक और UPI संबंधी जानकारी की सहायता से अथवा सीधे इन समर्पित साथियों से माध्यम से कर सकते है। हमने इन साथियों के काम करते वक़्त की कुछ तस्वीरें इकट्ठा की है जो इस प्रकार है- सहायता किट तैयार करते हुए मुज़फ़्फ़रपुर के युवा साथी हैदर निज़ामी, राजा जी एवं अन्य साथी।

प्रतापपुर में जल गए दलितों के आशियाने... (07-04-2020)

Image
जिला मुजफ्फरपुर के मरवण प्रखंड के पंचायत करजा डीह के गांव प्रतापपुर में आगजनी से दलित बस्ती जलकर पूरी तरह राख हो गई। लगभग 60 परिवार है जिनका सबकुछ जल गया।                       घर, कपड़े-पैसे कुछ भी नहीं बचा। ये पीड़ित परिवार अनुसूचित जाति में आतीं है। कई घंटों के मशक्कत के बाद अग्निशमन के आठ बड़े पानी टैंकर  लगभग शाम 7 बजे तक आग पे काबू पाने में सफल हुई। पर उसके बाद का दृश्य भी भयंकर था। चारो तरफ राख, जले हुए मलवे, रोते-बिलखते लोग और बेबसी थी। आग की कुछ ही तस्वीरे हमे प्राप्त हुई, आपको दिखाते हैं:- करजा पंचायत के प्रतापपुर में दलित बस्ती में लगी आग में लगभग 60 घर जल कर राख हो गई। राहत की खबर ये है कि जलकर किसी की मृत्यु नहीं हुई। मगर घर, समान और अनाज पूरी तरह जलकर राख हो गया।             घटना 7 अप्रैल के दोपहर की है। करजा पंचायत के प्रतापपुर ग्राम के दलित बस्ती की है। इस बस्ती के लगभग लोग मजदूर, किसान और आर्थिक रूप से कमजोर है। दोपहर के वक़्त गेहूं के फसल की कटाई चल रही है जिसके कारण लगभग घरों के लोग खेतों में गेहूं काट रहें थे। जब आग लगी तब बस्ती में वयस्क